NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड में भूख से हुई मौत में वृद्धिः तीन दिन भूखे रहने के बाद महिला की मौत
साल 2012 में सावित्री देवी का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया था और तब से उसे पीडीएस के ज़रिए सब्सिडी वाला अनाज नहीं मिला। भोजन की कमी के चलते सावित्री की मौत हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jun 2018
बच्चे

एक तरफ जहां बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में कमी करने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ गत शनिवार को झारखंड के गिरिडीह में भूख से एक महिला के मौत की ख़बर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री देवी नाम की एक 58 वर्षीय महिला की मौत भूख से हो गई। महिला के पास राशन कार्ड नहीं था जिसके चलते उसे पीडीएस से सब्सिडी का अनाज नहीं मिला।

 

ज्ञात हो कि कुछ साल पहले सावित्री के पति की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि सावित्री को पिछले तीन साल से अनाज नहीं मिल रहा था। साल 2012 में राशन कार्ड रद्द होने के चलते पीडीएस दुकान से सब्सिडी वाला राशन देने से इंकार कर दिया गया था।

 

सावित्री के छोटे बेटे हुलास महातो ने कहा कि पिछले तीन साल से उसकी मां को बीपीएल विधवा पेंशन नहीं मिला। साल 2010 में महतो के पिता की मौत के बाद परिवार की आमदनी कम हो गई थी। परिवार का भरण पोषण करने में अपने खेत से उपजे अनाज और आमदनी काफी कम पर जाती थी। परिवार में महतो की मां और उसके बड़े भाई की पत्नी और उसके तीन बच्चे के साथ की पत्नी और उसकी बेटी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि घर में मिट्टी का चूल्हा है जो 30 मई से नहीं जला है और सात सदस्यों वाला यह परिवार बिना खान-पान के रह रहा था।

 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ ज़िला अधिकारी शीतल प्रसाद ने स्पष्ट रूप से सरकार की उपेक्षा की ओर इशारा करते हुए कहा, "अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसका राशन कार्ड नहीं बनाया जा सका इसलिए वह अनाज पाने में असमर्थ थी।"

 

हालांकि, गिरिडीह के डिप्टी कमिश्नर मुकुंद दास ने भूख से हुई मौत के कारण से इंकार कर दिया और कहा: "शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला लकवा से पीड़ित थी और उसकी मौत का कारण यह हो सकता है। गहन जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गांव भेज दी गई है।"

 

पिछले साल सितंबर और दिसंबर के बीच राज्य में भूख से हुई मौत की चार संदिग्ध घटनाएं सामने आई थी। भूख से लगातार हुई मौत से राज्य में पीडीएस मुद्दे को सुलझाने में बीजेपी की आगुवाई वाली रघुबर दास सरकार के कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है। हालांकि 11 वर्षीय संतोषी कुमारी की मौत के बाद खाद्य मंत्री सरयू रॉय ने सरकार की ग़लती को स्वीकार किया था, हालिया मौत से पता चलता है कि सरकार अपनी कार्यप्रणाली को सुधारने में नाकाम रही है।

झारखंड के सिमदेगा ज़िले की संतोषी कुमारी की मौत 28 सितंबर, 2017 को क़रीब 8 दिनों तक भूखे रहने के बाद हुई थी। संतोषी के परिवार का राशन कार्ड आधार कार्ड से न जुड़ने के कारण उसका राशन कार्ड रद्द हो गया था जिसके चलते महीनों से उसे राशन नहीं मिला था। ऐसे तरीकों से सबसे कमज़ोर वर्गों के लोगों को उनके भोजन के अधिकारों से दूर रखा गया जो कि ये भोजन के अधिकार का स्पष्ट उल्लंघन है। भोजन का अधिकार भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों और निर्देशक सिद्धांतों का एक हिस्सा है।

सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यीय पीठ ने 1996 में कहा, "किसी भी संगठित समाज में मनुष्य के रूप में जीने का अधिकार केवल मनुष्यों की पशु ज़रूरतों को पूरा करके सुनिश्चित नहीं किया जाता है ... कोई भी सभ्य समाज जीने के अधिकार की गारंटी देता है जिसमें भोजन, पानी, उचित वातावरण, शिक्षा, चिकित्सीय देखभाल और आश्रय का अधिकार शामिल है। ये किसी भी सभ्य समाज के लिए ज्ञात बुनियादी मानवाधिकार हैं।"

ज्ञात हो कि साल 2001 में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 47 आदिवासियों और दलितों की भूख से मौत हुई थी। विडंबना यह है कि उस वर्ष भारत के खाद्य भंडारों में क़रीब 40 मिलियन टन अनाज से भी ज़्यादा था।

23 जुलाई, 2011 को पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में खाद्य अधिकार को लेकर सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने पाया कि "भारी मात्रा में अनाज उपलब्ध हैं, लेकिन गरीबों में इसका वितरण कम हो रहा है जो कुपोषण, भुखमरी और इससे संबंधित अन्य समस्याओं का कारण बनती है।"

अगर हम ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर भारत के रैंक की जांच करते हैं तो हम पाते हैं कि साल 2008 से 2014 तक सुधार हुआ। हालांकि साल 2017 में यह 119 देशों में 100वें स्थान पर पहुंच गया था।

भोजन के अधिकार मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया था कि यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य था कि कोई भी भूखा न हो। विभिन्न वर्गों की विभिन्न रिपोर्टों से पता चलता है कि झारखंड में महिला की मौत के इस मुद्दे को हल करने की सरकार की अक्षमता कोई अकेला नहीं है। ये 'मानव निर्मित भुखमरी' अधिकारियों की लापरवाही के परिणाम हैं।

 

Starvation Deaths
झारखंड
PDS system
भाजपा
Right to Food

Related Stories

बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे

भारत के बढ़ते भूख संकट के पीछे एक नहीं, कई कारकों का दुर्लभ संयोग 

‘UN खाद्यान्न सुरक्षा सम्मेलन’ के बहिष्कार की अपील, भारतीय संगठनों ने आयोजित की चर्चा

खाद्य सुरक्षा से कहीं ज़्यादा कुछ पाने के हक़दार हैं भारतीय कामगार

रिकॉर्ड फसल, रिकॉर्ड भंडार; लोग फिर भी भूखे क्यों हैं?

कोविड अपडेट, बेरोज़गारी दर और अन्य

एक बेरहम लॉकडाउन वाले देश में COVID-19

झारखंड : विवादित विधानसभा भवन में लगी आग

तिरछी नज़र : गोभी की सब्ज़ी और उच्चता का एहसास

बजट में कहां है भोजन का अधिकार और मनरेगा?


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License