NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कोई भी संस्थान आलोचना से परे होने की धारणा नुकसानदेह : एन रवि
‘‘व्यापक मुद्दा है कि क्या अदालतों की नैतिकता या ईमानदारी (स्केंडलाइज) पर सवाल उठाने के अपराध को कानून की किताब में बरकरार रखा जाना चाहिए...।”
भाषा
11 May 2019
एन. रवि

दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार एन रवि ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी संस्था के आलोचना से परे होने और न्यायाधीशों की गरिमा और प्राधिकार को सामान्य समीक्षा एवं आलोचनात्मक टिप्पणियों से बचाव करते हुए उन्हें कायम रखने की धारणा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए नुकसानदेह है।

समाचार पत्र द हिन्दू के पूर्व मुख्य संपादक एवं प्रकाशक ने कहा कि सार्वजनिक आलोचना से न्यायपालिका में जनता का विश्वास किसी न किसी प्रकार से डिग जाएगा, यह तर्क न्यायपालिका की ताकत एवं भरोसे के बारे में उपयुक्त सोच नहीं है। न्यायपालिका की शक्ति इसकी समुचित निष्पक्षता एवं उसके निर्णयों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।

समाचार समिति पीटीआई के चेयरमैन (अध्यक्ष) रवि दसवीं जिंदल ग्लोबल व्याख्यान श्रृंखला में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘न्याय प्रणाली की आलोचना पर अवमानना के आरोपों का इस्तेमाल हुआ है। अदालतों ने स्वयं न्यायाधीशों के निजी आचरण की खबरों एवं उनके प्रशासनिक कदमों की आलोचना पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की है।’’

उन्होंने ‘‘भारतीय मीडिया की स्वतंत्रता, दायित्व एवं जवाबदेही’’ शीर्षक से दिये व्याख्यान में कहा, ‘‘व्यापक मुद्दा है कि क्या अदालतों की नैतिकता या ईमानदारी (स्केंडलाइज) पर सवाल उठाने के अपराध को कानून की किताब में बरकरार रखा जाना चाहिए। संस्थानों को आलोचना से परे रखने तथा न्यायाधीशों की शक्तियों को सामान्य समीक्षा एवं समीक्षात्मक टिप्पणियों से बचाव कर उनको कायम रखने संबंधी धारणा लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में यह महत्वपूर्ण होगा कि अधिक उदार कानूनों एवं उदार व्याख्या के लिए प्रयास करते समय समूची न्यायपालिका संस्थान में टकराव की धारणा से बचा जाना चाहिए।

रवि ने कहा, ‘‘न्यायपालिका ने अपने विभिन्न निर्णयों के माध्यम से मीडिया की स्वतंत्रता के बुनियादी ढांचे को सशक्त करने में मदद की है। यह भी समान रूप से सत्य है कि पूर्व काल में, जब न्यायपालिका ने न्यायिक उद्घघोषणा के जरिये स्वयं को मजबूत किया उससे भी पहले, जब कार्यपालिका का दबदबा था, मनमनानी नियुक्तिां, तबादले होते थे और प्रतिबद्ध न्यायपालिका की बात होती थी, तब मीडिया ने काफी हद तक न्यायपालिका की स्वतंत्रता के पक्ष में जनता की राय को तैयार किया।’’

उन्होंने कहा कि एक अन्य कानून जो अभिव्यक्ति के संदर्भ में अक्सर प्रयुक्त किया जाता है, वह है राजद्रोह। भले ही उपनिवेश दौर का यह अधिनियम कानून की किताब में है, अदालतों ने इसका उपयोग केवल उन मामलों में करने तक सीमित रखा जहां मंशा घृणा पैदा करने या हिंसा भड़काने अथवा सार्वजनिक अव्यवस्था कायम करने की थी।

रवि ने ध्यान दिलाया कि भारत विश्व के सबसे बड़े मीडिया बाजारों में से एक है। यहां विभिन्न भाषाओं में 70 हजार से अधिक पंजीकृत समाचारपत्र, 1600 केबल टेलीविजन स्टेशन और 38 करोड़ 40 लाख सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं।

n Ravi
journalist
judges
democracy
the hindu news paper
Indian judiciary
lecture
Indian justice system

Related Stories

2019 में हुआ हैदराबाद का एनकाउंटर और पुलिसिया ताक़त की मनमानी

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

Press Freedom Index में 150वें नंबर पर भारत,अब तक का सबसे निचला स्तर

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

ढहता लोकतंत्र : राजनीति का अपराधीकरण, लोकतंत्र में दाग़ियों को आरक्षण!

लोकतंत्र और परिवारवाद का रिश्ता बेहद जटिल है

प्रधानमंत्री जी! पहले 4 करोड़ अंडरट्रायल कैदियों को न्याय जरूरी है! 

किधर जाएगा भारत— फ़ासीवाद या लोकतंत्र : रोज़गार-संकट से जूझते युवाओं की भूमिका अहम

न्यायिक हस्तक्षेप से रुड़की में धर्म संसद रद्द और जिग्नेश मेवानी पर केस दर केस


बाकी खबरें

  • भाषा
    बच्चों की गुमशुदगी के मामले बढ़े, गैर-सरकारी संगठनों ने सतर्कता बढ़ाने की मांग की
    28 May 2022
    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में भारत में 59,262 बच्चे लापता हुए थे, जबकि पिछले वर्षों में खोए 48,972 बच्चों का पता नहीं लगाया जा सका था, जिससे देश…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: मैंने कोई (ऐसा) काम नहीं किया जिससे...
    28 May 2022
    नोटबंदी, जीएसटी, कोविड, लॉकडाउन से लेकर अब तक महंगाई, बेरोज़गारी, सांप्रदायिकता की मार झेल रहे देश के प्रधानमंत्री का दावा है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे सिर झुक जाए...तो इसे ऐसा पढ़ा…
  • सौरभ कुमार
    छत्तीसगढ़ के ज़िला अस्पताल में बेड, स्टाफ और पीने के पानी तक की किल्लत
    28 May 2022
    कांकेर अस्पताल का ओपीडी भारी तादाद में आने वाले मरीजों को संभालने में असमर्थ है, उनमें से अनेक तो बरामदे-गलियारों में ही लेट कर इलाज कराने पर मजबूर होना पड़ता है।
  • सतीश भारतीय
    कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  
    28 May 2022
    मध्यप्रदेश में मजदूर वर्ग का "तेंदूपत्ता" एक मौसमी रोजगार है। जिसमें मजदूर दिन-रात कड़ी मेहनत करके दो वक्त पेट तो भर सकते हैं लेकिन मुनाफ़ा नहीं कमा सकते। क्योंकि सरकार की जिन तेंदुपत्ता रोजगार संबंधी…
  • अजय कुमार, रवि कौशल
    'KG से लेकर PG तक फ़्री पढ़ाई' : विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सभा में उठी मांग
    28 May 2022
    नई शिक्षा नीति के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलन करने की रणनीति पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने 27 मई को बैठक की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License