NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नरेन्द्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे की हत्या की जाँच में हो रही देरी पर हाई कोर्ट ने जताई नाराज़गी
देश एक ‘‘दुखद स्थिति” से गुज़र रहा है जहाँ न ही स्वतंत्र रूप से कोई घूम सकता और न ही बात कर सकता है- बम्बई हाई कोर्ट
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Aug 2018
दाभोलकर
Image Courtesy: The Quint

नरेन्द्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे की हत्या की जाँच में हो रही देरी पर बम्बई उच्च न्यायालय ने एजेंसियों को फटकार लगाई है। न्यायालय ने एजेंसियों से कहा कि देश एक ‘दुखद स्थिति’  से गुज़र रहा है और एजेंसियाँ इसे गंभीरता से नहीं ले रही हैं।

न्यायमूर्ति एस.सी.धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने गुरूवार को केस की सुनवाई के दौरान कहा कि वह जाँच से संतुष्ठ नहीं हैं।

ज्ञात हो कि 17 जुलाई को हुई पिछली सुनवाई के दौरान एजेंसियों ने कोर्ट के समक्ष कहा था कि कोर्ट हमें गोपनीय रिपोर्ट अपने चैम्बर में प्रस्तुत करने की अनुमति दे क्योंकि रिपोर्ट में कुछ संवेदनशील बाते हैं जो सार्वजनिक रूप से कोर्ट में पेश नहीं की जा सकती।

वही गोपनीय रिपोर्ट बुधवार को सीबीआइ, सीआईडी व महाराष्ट्र के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जज के समक्ष पेश की थी। कल सुनवाई के दौरान न्यायालय ने वापस कर दिया और कहा कि इस रिपोर्ट में कुछ भी गोपनीय नहीं है। कोर्ट ने कहा कि इस रिपोर्ट में केस से संबधित कोई भी नई बात नहीं थी, रिपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा था कि इस केस में ठोस प्रगति नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें-   नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की बेल याचिका ख़ारिज

पीठ ने कहा कि यह रिपोर्ट सीबीआई और सीआईडी के प्रमुख को सम्मन देने के बाद न्यायालय में पेश की गई है। जिस तरह की रिपोर्ट न्यायालय में पेश की गई है इससे यह दिखता है कि सरकार की प्राथमिकता क्या है।

सामाजिक कार्यकर्त्ता नरेन्द्र दाभोलकर की हत्या 20 अगस्त 2013 को पुणे में कर दी गई थी। गोविंद पानसरे एक तर्कविद व किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने वाले व्यक्ति थे। पानसरे को 16 फरवरी 2015 को गोली मार दी गई थी, इसके बाद उनकी मौत अस्पताल में 20 फरवरी को हो गई। ज्ञात हो कि दोनों हत्याओं की जाँच केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) व महाराष्ट्र सीआईडी कर रही है।

यह भी पढ़ें-   कलबुर्गी, पानसरे, दाभोलकर: वैज्ञानिक विवेक बनाम रुढ़िवादी ताकतें

पीठ ने कहा कि जब देश एक ‘दुखद स्थिति’  से गुज़र रहा हो, जहाँ लोग स्वतंत्र रूप से घूम नहीं सकता या किसी से खुल कर बात नहीं कर सकता, तब जाँच एजेंसियाँ इस केस को अत्यावश्यक नहीं समझ रहीं है। ऐसी स्थिति में केस में तात्कालिकता नहीं दिखाना बहुत दुखद है।

नरेन्द्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे के परिवार वालों ने कोर्ट में याचिका दायर कर यह आरोप लगाया था कि इतना संवेदनशील केस होने के बावजूद, एजेंसियों ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसी याचिका पर न्यायालय सुनवाई कर रहा था।

न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद अगर एजेंसियाँ इस तरह के परिणम देंगी तो यह बिल्कुल दुखद है,  हम आपकी जाँच से प्रभावित नहीं है। न्यायालय ने एजेंसियों से पुछा कि क्या आप समाज में हो रहे अपराधों के मामलों का ऐसे निपटारा करते हैं।

न्यायालय ने कहा कि आजकल कोई भी अपने हाथ में कानून ले लेता है, पत्थरबाजी, बसों में आग लगाना आज कल आम हो गया है...न्यायालय ने आगे कहा कि आप की प्राथमिकता क्या है? एक राज्य है, सरकार है। सरकार तो कल बदल सकती हैं, लेकिन राज्य तो स्थाई है जो लाखों लोगों का घर है उनका क्या?

यह भी पढ़ें-  विचार का प्रतिवाद विचार से न कर सकने वालों ने दाभोलकर और पानसरे की हत्या की: डॉ. अविनाश पाटील

हालांकि यह बात अब छिपी नहीं है कि इन हत्याओं के पीछे किन संस्थाओं का हाथ है। स्वतंत्र विचारक व सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिनकी भी हत्या पिछले कुछ दिनों में हुई है, उन सब के हत्यारे कहीं न कहीं कट्टरवादी हिंदुवादी संगठन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। अब देखना होगा कि सरकार का तोता कही जानी वाली एजेंसियाँ न्यायालय की फटकार के बाद जाँच में कितनी तेज़ी करती है और मुजरिमों को कठघरे में कितनी जल्दी खड़ी करती है?

Hindu Janajagruti samiti Sanatan sanstha
Govind Pansare
gauri lankesh
narendra dabholkar

Related Stories

वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते

दाभोलकर हत्याकांड की सुनवाई जल्द शुरू होगी; पुणे कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए

गौरी लंकेश : आँखें बंद कर जीने से तो अच्छा है आँखें खोलकर मर जाना

सताए हुए लोगों की ‘अक्का’ बन गई थीं गौरी

अगर हम अपनी आवाज़ उठाएंगे, तो गौरी की आवाज़ बुलंद होगी

"वैज्ञानिक मनोवृत्ति" विकसित करने का कर्तव्य

दाभोलकर हत्याकांड : उच्च न्यायालय ने आरोपी विक्रम भावे को जमानत दी

अमित शाह के बीमार होने की कामना से हर किसी को सावधान क्यों रहना चाहिए

2020 में भी बोल रही हैं गौरी

देश में एक साथ उठ खड़े हुए 500 से ज़्यादा महिला, LGBTQIA, छात्र-शिक्षक, किसान-मज़दूर संगठन


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा
    08 Feb 2022
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ कोविड -19 के टीके का उत्पादन के बारे में बात करेंगे, टीके के निर्यात को ले के दुनिया के अलग- अलग देशों और उनके कंपनियों की नीतियों को भी समझेंगे और इन टीकों से जो बड़ा…
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : रुद्रप्रयाग में दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल अभी तक नहीं बना, ज़मीन देने वाले किसान नाराज़!
    08 Feb 2022
    रुद्रप्रयाग विधानसभा के जखोली विकासखंड के थाती-बड़मा गांव में 2013 में सैनिक स्कूल प्रस्तावित किया गया था मगर आज तक यहाँ सरकार स्कूल नहीं बनवा पाई है। पढ़िये न्यूज़क्लिक संवाददाता मुकुंद झा की यह…
  • Media
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशा-निर्देश-2022’ : स्वतंत्र मीडिया पर लगाम की एक और कोशिश?
    08 Feb 2022
    यह सरकारी दिशा-निर्देश ऊपर से जितने अच्छे या ज़रूरी दिखते हैं, क्या वास्तव में भी ऐसा है? ‘‘सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता’’ या ‘जन व्यवस्था’ जितने आवश्यक शब्द हैं, इन्हें लागू करने की नीति या…
  • union budget
    सी. सरतचंद
    अंतर्राष्ट्रीय वित्त और 2022-23 के केंद्रीय बजट का संकुचनकारी समष्टि अर्थशास्त्र
    08 Feb 2022
    केंद्र सरकार आखिरकार केंद्रीय बजट में ठहरे/गिरते सरकारी राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय में स्पष्ट वृद्धि के बीच में अंतर क्यों कर रही है?
  • jammu and kashmir
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर : क्षेत्रीय दलों ने परिसीमन आयोग के प्रस्ताव पर जताई नाराज़गी, प्रस्ताव को बताया जनता को शक्तिहीन करने का ज़रिया
    08 Feb 2022
    महबूबा मुफ़्ती का कहना है कि बीजेपी गांधी के भारत को गोडसे के भारत में बदलना चाहती है। इस लक्ष्य के लिए जम्मू-कश्मीर को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License